बिहार के दो प्रमुख मुद्दे।
अगामी आम चुनावो में बिहार से संबंधित दो मुद्दे अहम है। 1.भारत सरकार के अंतराष्ट्रीय समझौते से नेपाल के कारण हर साल बाढ से होने बाली क्षतिपूर्ति का संभावित वजट का प्रावधान केन्द्रीय वजट में शामिल करें।ताकि बिहार सरकार को हर साल याचक बनकर आर्थिक मदद के लिए केन्द्र सरकार के पास गिरगिराना नहीं पड़े।आजतक भारत सरकार ने संपूर्ण बाढ का क्षतिपूर्ति नहीं दिया है।कई बार बाढ़ आने के बाद भी केंद्र् सरकार ने किसी प्रकार का मदद नही की है। मदद किया भी है तो नगण्य।इस कारण से केंद्र के समझौते के कारण बिहार की जनता की कमाई का एक बड़ा हिस्सा प्रतिवर्ष घर मकान सड़क पुल पुलिया के नवनिर्माण और रखरखाव में खर्च हो जाता है। बिहार सरकार भी इसी काम में उलझी रहती है और बिहार का विकास रूपी पहिया अन्य राज्यों के अपेक्षाकृत धीरे चलता है।इसी का नतीजा है कि बिहारियों को रोजी-रोटी के लिए बाहर निकलना पड़ता है। यह कैसी विडम्बना है कि समझौता भारत सरकार का है,और इसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ता है। 2.संधीय व्यवस्था में भारतीय नागरिक देश-भर में कहीं भी स्थाई या अस्थाई रूप से रसबस सकते हैं। जहां लगे ...